शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में वापसी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में वापसी होने की संभावना है।
ओपेक और रूस द्वारा तेल उत्पादन में कटौती और मध्य-पूर्व में तनाव के जारी रहने से आज कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। लेकिन चीन और अमेरिका के बीच तनाव गहराने से विश्व स्तर पर आर्थिक सुस्ती की आशंका और बढ़ते भंडार के कारण ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर से नीचे ही कारोबार कर रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों के 4,020 रुपये पर सहारा के साथ 4,100 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 21 मई को समाप्त हफ्ते में हेज फंडों और मनी मैनेजरों ने नाइमेक्स में कच्चा तेल वायदा और ऑप्शन में कुल लॉन्ग पोजिशन में कमी की है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों को 178 रुपये पर सहारा रहने की संभावना है और कीमतें 184 रुपये तक बढ़ सकती हैं। अनुमान से कम गैस भंडार और अधिक तापमान के कारण वातानुकूलन के लिए गैस की अधिक माँग के कारण कल अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 27 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख