शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे मे रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे मे रहने की संभावना है।

मेक्सिको से जब तक अवैध आप्रावासन नहीं बंद होता है, तब तक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा मेक्सिको पर 10 जून से 5% शुल्क लगाये जाने के झटके से वैश्विक धीमेपन की आशंका बढ़ गयी है। इस शुल्क को 1 अक्टूबर तक बढ़ा कर 25% किया जायेगा।
तांबे की कीमतों के 408-414 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। आपूर्ति में कमी की आशंका से लंदन में आज तांबे की कीमतो में बढ़त दर्ज की गयी है, लेकिन विश्व स्तर पर व्यापारिक तनाव के कारण माँग कम होने की संभावना से कीमतों में लगातार सातवें हफ्ते गिरावट की ओर अग्रसर है। विश्व की सबसे बड़ी तांबा खनन कंपनी चिली की कोडेल्को का पहली तिमाही में उत्पादन वर्ष-दर-वर्ष 18% कम हुआ है, जबकि चुक्विकामाता खदान के यूनियनों ने कहा है कि हड़ताल की संभावना को टालने के लिए वे कंपनी के साथ बातचीत करते रहेंगे। 

जिंक की कीमतों के 207 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 212 रुपये और लेड (जून) की कीमतों के 153 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 150 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल (जून) की कीमतों के 870-890 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। एल्युमीनियम (जून) की कीमतों के 147 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 142 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 31 मई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख