शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें तेजी के रुख के साथ सीमित दायरे में रह सकती है और कीमतों में 432 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 437 रुपये तक नीचे जा सकती है। जिंक की कीमतों के 190 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 194 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
उधर मेटल और खनन कंपनी नीरस्टार ने कहा है कि वह ऑस्ट्रेलिया में अपने लेड एवं जिंक स्मेल्टर पोर्ट पियरे में जुलाई के अंत तक यथास्थिति बरकरार रहेगी। इस बीच लेड की कीमतें 153 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 157 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं।
शंघाई में लेड की कीमतें दो महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं, जबकि एलएमई में लेड की कीमतें एक हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं। निकल की कीमतों के 900 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 920 रुपये पर पहुँचने की उम्मीद है। एल्युमीनियम की कीमतों के 140 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख