शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में जारी रह सकती है तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
औद्योगिक समूह द्वारा अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में लगातार चौथे दिन गिरावट के अनुमान के बाद आज शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में 1% से अधिक गिरावट हुई है।
ओपेक और रूस सहित गैर-ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने के फैसले से भी तेल की बेंचमार्क कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। एपीआई के अनुसार पिछले हफ्ते अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार अनुमान से अधिक कम हुआ है और गैसोलीन का भंडार भी कम हुआ है।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,000 रुपये पर सहारे के साथ 4,070 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। लेकिन चीन और अमेरिका के बीच लंबे होते व्यापार युद्ध के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि के बाधित होने आशंका से तेल की माँग कम होने की संभावना से कीमतों पर दबाव भी पड़ रहा है।
उधर नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 164 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 169 रुपये तक बढ़ सकती हैं। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख