शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
तूफान की संभावना के कारण मेक्सिको की खाड़ी में कच्चे तेल का उत्पादन बाध्ति होने की आशंका से अमेरिकी
कच्चा तेल वायदा की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। मध्य-पूर्व में ब्रिटिश टैंकर के साथ हुई घटना के बाद बढ़े तनाव के कारण भी कीमतों को मदद मिल सकती है। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में गिरावट के भी तेल की कीमतों को मदद मिली। ईआईए के अनुसार 5 जुलाई को समाप्त हफ्ते में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 95 लाख बैरल कम हुआ है, जो जानकारों के अनुमान 31 लाख बैरल की गिरावट से तीन गुना अधिक है।
ओपेक और रूस सहित गैर-ओपेक देशों द्वारा तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने के फैसले से भी तेल की बेंचमार्क कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों के 4,100 रुपये पर सहारे के साथ 4,200 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 164 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 169 रुपये तक बढ़ सकती हैं। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख