शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

आज चीन की ओर से जारी होने वाले कुछ प्रमुख आँकड़ों से पहले कारोबारी सतर्क हैं। चीन आज जून महीने के व्यापार आँकड़ों के साथ ही आयात-निर्यात के आँकड़ें भी जारी करेगा। तांबे की कीमतों में तेजी दर्ज की जा सकती है और कीमतें में 440 रुपये के स्तर पर सहारे स्तर के साथ 445 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिकी किसानों से कृषि उत्पाद खरीदने के वादे को चीन पूरा नहीं कर रहा है। जिंक की कीमतों के 190 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 194 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 154 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के 900 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 920 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 139 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!