शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल, नेचुरल गैस में तेजी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है।
तूफान की संभावना के कारण मेक्सिको की खाड़ी में कच्चे तेल का उत्पादन बाधित होने की आशंका और मध्य-पूर्व के तनाव के कारण कच्चा तेल वायदा की कीमतों में बढ़त दर्ज की गयी है। मेक्सिको की खाड़ी में तूफान आने की संभावना से तेल उत्पादकों ने तेल उत्पादन में 10 लाख बैरल से अधिक की कटौती की है।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,120 पर सहारे के साथ 4,200 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक गिरावट और मध्य-पूर्व में ब्रिटिश टैंकर के साथ हुई घटना के बाद बढ़े तनाव के कारण भी तेल की कीमतों को मदद मिली। लेकिन ओपेक द्वारा 2020 में तेल की माँग कम होने के अनुमान से कीमतों की बढ़त पर थोड़ी रोक लगी। ओपेक ने कहा है कि अगले वर्ष में विश्व को ओपेक से 2.927 करोड़ बैरल प्रति दिन तेल की जरूरत होगी, जो इस वर्ष की तुलना में 13.4 लाख बैरल प्रति दिन कम है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 163 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 169 रुपये तक बढ़ सकती हैं। (शेयर मंथन, 12 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख