शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में रह सकती है नरमी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
चीन की तिमाही आर्थिक वृद्धि के 27 वर्षो में सबसे कम रहने के बाद कच्चे तेल की माँग को लेकर चिंता के कारण तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। मेक्सिको की खाड़ी में बैरी तूफान आने की संभावना से तेल उत्पादकों ने तेल उत्पादन में 1.38 मिलियन बैरल से अधिक (लगभग 73%) की कटौती की है। कच्चे तेल की कीमतों के 4,180 रुपये पर रुकावट के साथ 4,080 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। चीन की दूसरी तिमाही में आर्थिक वृद्धि 6.2% रही है, जो अनुमान के अनुकूल है। चीन और अमेरिकी व्यापार विवाद के कारण चीन में तेल की माँग कम होने की आशंका है।
मध्य-पूर्व में में ईरान के राष्ट्रपति हसन रोहानी ने कहा है कि यदि अमेरिका प्रतिबंध हटा देता है और 2015 के परमाणु समझौते पर वापस आता है तो ईरान अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 163 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 169 रुपये तक बढ़ सकती हैं। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख