शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन की धीमी आर्थिक वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि अमेरिकी शुल्क का भारी असर हो रहा है और साथ ही चेतावनी भी दी है कि अमेरिका अभी और भी दबाव डाल सकता है।
तांबे की कीमतों में नरमी दर्ज की जा सकती है और कीमतों में 447 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 440 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। लंदन में तांबे की कीमतों में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि शंघाई में कीमतों में 0.3% की बढ़त देखी जा रही है। इस बीच पेरू में प्रदर्शनकारियों ने मुख्य तटीय हाइवे का जाम कर दिया है, जिससे सदर्न कॉपर कॉर्प के 1.4 अरब डॉलर के टिया मारिया तांबा खदान परियोजना के शुरू होने में एक नयी चुनौती पैदा हो गयी है।
जिंक की कीमतों के 195 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 191 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 155 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 158 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के 935 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 955 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 142 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख