शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।
मेक्सिको की खाड़ी में बैरी तूफान के कारण बंद तेल रिफाइनरियों के फिर से खुल जाने के कारण आज तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट हुई है। चीन की तिमाही आर्थिक वृद्धि के 27 वर्षो में सबसे कम रहने के बाद कच्चे तेल की माँग को लेकर चिंता से भी कीमतों पर दबाव रहा। अमेरिकी बेंचमार्क वायदा कीमतें 0.2% की गिरावट के साथ 59.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुँच गयी हैं।
कच्चे तेल की कीमतों के 4,160 रुपये पर बाधा के साथ 4,050 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। मेक्सिको की खाड़ी में बैरी तूफान के कारण तेल उत्पादकों ने तेल उत्पादन में 13 लाख बैरल की कटौती को अभी बरकरार रखा, जो इसके पहले दिन की तुलना में 80,000 बैरल प्रति दिन कम है। चीन और अमेरिकी व्यापार विवाद के कारण चीन में तेल की माँग कम होने की आशंका है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में नरमी रह सकती है और कीमतें 167 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 161 रुपये तक गिरावट हो सकती हैं। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख