शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि चीन की धीमी आर्थिक वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि अमेरिकी शुल्क का भारी असर हो रहा है और साथ ही चेतावनी भी दी है कि अमेरिका अभी और भी दबाव डाल सकता है। तांबे की कीमतों में नरमी दर्ज की जा सकती है और कीमतों में 447 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 441 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है।
इस बीच पेरू में प्रदर्शनकारियों के विरोध के बाद सदर्न कॉपर कॉर्प के 1.4 अरब डॉलर के टिया मारिया तांबा खदान परियोजना को रद्द करने की क्षेत्रीय गवर्नर की माँग को पेरू के राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया है।
जिंक की कीमतों के 197 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 192 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। विश्व जिंक बाजार में मई महीने में जिंक की कमी कम होने के कारण लंदन में जिंक की कीमतों में गिरावट हुई है। इंटरनेशनल जिंक ऐंड लेड स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व जिंक बाजार में अप्रैल के 87,500 टन की कमी की तुलना में मई में 27,200 टन की कमी दर्ज की गयी है। लेड की कीमतों के 157 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 152 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। इंटरनेशनल जिंक ऐंड लेड स्टडी ग्रुप के अनुसार विश्व लेड बाजार में अप्रैल के 30,800 टन की कमी की तुलना में मई में 13,400 टन का सरप्लस रहा है। निकल की कीमतों के 950 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 975 रुपये और एल्युमीनियम की कीमतों के 142 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 145 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख