शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं बेस मेटल की कीमतें - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच कल से शुरू होने वाली व्यापार वार्ता से पहले आज लंदन में अधिकांश औद्योगिक धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। चीन और अमेरिका के प्रमुख वार्ताकार एक वर्ष से चले आ रहे व्यापार विवाद को लेकर इस हफ्ते होने वाली अगले चरण की वार्ता के लिए शंघाई में मंगलवार को मिलेंगें। इस वार्ता के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के साथ व्यापार करार को लेकर निराशा व्यक्त की और कहा है कि चीन व्यापार करार करने में 2020 के चुनाव तक देरी कर सकता है।
इस बीच चीन की कंपनियों के मुनाफे में जून महीने में गिरावट हुई है, जिससे चीन की मैनुफैक्चरिंग वृद्धि को लेकर आशंका बढ़ गयी है। तांबे की कीमतें 452 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 446 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। जिंक की कीमतों के 192 रुपये के स्तर पर रुकावट के
साथ 188 रुपये, लेड की कीमतों के 158 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 153 रुपये और निकल की कीमतों के 1,010 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 980 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
एल्युमीनियम की कीमतों के 143 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 139 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। प्रमुख एल्युमीनियम उत्पादक कंपन रूसल ने कहा है कि पिछली तिामही की तुलना में दूसरी तिमाही में एल्युमीनियम की बिक्री में 21% की उछाल दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख