शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

ट्रम्प ने 2020 के चुनाव से पहले तक व्यापार करार टालने पर चीन को चेतावनी दी है और कहा है कि यदि वह दोबारा जीतकर आते है तो चीन के साथ कोई भी समझौता नही हो सकता या अधिक सख्त करार होगा। जुलाई महीने में चीन की फैक्ट्री गतिविधियों में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई है, जिससे अर्थव्यवस्था को मदद करने के लिए अधिक स्टीमुलस की आवश्यकता बढ़ गयी है।
तांबे (अगस्त) की कीमतें 440 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 450 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। अमेरिकी फेड के ब्याज दरों के फैसले से पहले लंदन में तांबे की कीमतों में स्थिरता है, लेकिन चीन की धीमी वृद्धि दर के कारण कीमतें मासिक स्तर पर गिरावट की ओर अग्रसर हैं। जिंक की कीमतों के 191 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 195 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। लेड की कीमतों के 152 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 156 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों के 990 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,020 रुपये और एल्युमीनियम की कीमतों के 140 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 144 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख