शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के संकेत - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।
अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में अनुमान से अधिक गिरावट और फेड द्वारा ब्याज दरों में पिछले एक दशक में पहली बड़ी कटौती की संभावना से तेल की कीमतों में लगातार पाँचवें दिन बढ़त जारी है। औद्योगिक समूह एपीआई के अनुसार डिस्टीलेट का भंडार 8,90,000 बैरल कम हुआ है, जबकि अनुमान 10 लाख बैरल की बढ़ोतरी का था। दूसरी तिमाही में अमेरिकी आर्थिक वृद्धि अनुमान से धीमी रही है, जिससे तेल की माँग को लेकर आशंका बढ़ रही है। कच्चे तेल की कीमतों के 3,970 रुपये पर सहारा के साथ 4,080 रुपये के स्तर पर पहँच जाने की संभावना है। कच्चे तेल का मौजूदा कुल भंडार 2014-2018 के पाँच वर्षों के मौजूदा समय के औसत से लगभग 3% अधिक है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में वापसी हो सकती है और कीमतें 145 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 150 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख