शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 440 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 436 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। अमेरिका द्वारा चीन को मुद्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला बताये जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार विवाद गहराने से लंदन में तांबे की कीमतों में लगातार छठे दिन गिरावट हुई है। जिंक की कीमतों के 192 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 187 रुपये, लेड की कीमतों के 156 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 152 रुपये और निकल की कीमतों के 1,040 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,080 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।
बीएचपी ग्रुप अपने पिकल बीजनेस का विस्तार कर रहा है और तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक मोटर वाहनों की बिक्री बढ़ाने की योजना बनायी है। एल्युमीनियम की कीमतों के 140 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 143 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। रूसी कंपनी रूसल ने अपने अचिन्स्क एलुमिना प्लांट के लिए रूसी सैन्य क्षेत्रों में अग लगने के बाद उत्पादन बंद कर दिया है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख