शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में नरमी की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें लुढ़क सकती है और कीमतें 443 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 435 रुपये तक लुढ़क सकती है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध गहराने के कारण आज शंघाई में तांबे की कीमतों में तीन हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। शुक्रवार को अमेरिका द्वारा 550 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 5% अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा के बाद चीन द्वारा जवाबी कार्रवाई के रूप में 75 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाये जाने से विवाद गहरा गया है। जुलाई महीने में चीन द्वारा रिफाइंड तांबा कैथोड का आयात पिछले महीने की तुलना में 37.6% की बढ़ोतरी के साथ 2,92,201 रुपये हुआ है लेकिन वर्ष-दर-वर्ष 8% की गिरावट हुई है। जिंक की कीमतों के 184 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 180 रुपये और लेड की कीमतों के 155 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 151 रुपये पर पहुँचने की संभावना है। निकल की कीमतों को 1,100 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,125 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 140 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 136 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख