शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के गहराने के कारण विश्व स्तर पर विकास दर के कमजोर होने की आशंका से आज अमेरिकी तेल की कीमतें दो हफ्ते से अधिक के निचले स्तर पर कारोबार कर रही हैं। कच्चे तेल की कीमतों के 3,900 रुपये पर अड़चन के साथ 3,800 रुपये के स्तर पर पहुँच जाने की संभावना है। चीन ने कुल 5,078 रुपये अमेरिकी उत्पादों पर 5 या 10% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिसमें कच्चा तेल भी शामिल है। जैक्सन होल में अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है और मौजूदा आर्थिक गति को बरकरार रखने के लिए उचित समय पर उचित कदम उठायेगा। अमेरिकी तेल कंपनियों ने लगभग चार महीने में तेल रिगों की संख्या में कमी की है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 154 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 159 रुपये तक बढ़त दर्ज कर सकती हैं। अमेरिका में उत्पादन के रिकॉर्ड स्तर पर बरकरार रहने और गैस की माँग कम होने के कारण अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख