शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर से वापसी की उम्मीद - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर से उछाल दर्ज किये जाने की संभावना है।

आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है, लेकिन विश्व स्तर पर आर्थिक धीमेपन से तेल की माँग बाधित होने की आशंका से कीमतें साप्ताहिक स्तर पर गिरावट की ओर अग्रसर हैं।
सऊदी अरब ने कहा है कि हाल के हमलों के बाद तेल उत्पादन पूरी क्षमता के साथ शुरू हो गया है। असली चिंता विश्व स्तर पर तेल की माँग को लेकर है, जबकि चीन और अमेरिका के बीच अगले दौर की व्यापार वार्ता एक अहम कारक है। अमेरिका में ड्रिलिंग गतिविधियों में लगातार कमी से अमेरिकी शेल तेल उत्पादन कम हो रहा है। अमेरिकी सेवा क्षेत्रों की धीमी वृद्धि दर से अमेरिकी आर्थिक धीमेपन की आशंका से तेल की माँग में कमी आने की संभावना बढ़ती जा रही है। कच्चे तेल की कीमतें 3,680 रुपये पर सहारे के साथ 3,780 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है।
नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतों में 163 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 170 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती हैं। इस महीने मौसम के ठंडा रहने के अनुमान के बाद अनुमान से अधिक बढ़ोतरी की संभावना से अमेरिकी नेचुरल गैस वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख