शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा है कि उनका प्रशासन चीन के साथ बेहतर करार के लिए तैयार है। तांबे की कीमतों के 442 रुपये पर बाधा के साथ 434 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। वॉशिंगटन में चीन और अमेरिका के बीच होने वाली व्यापार वार्ता से पहले तांबे की कीमतों में स्थिरता है, लेकिन व्यापार वार्ता में किसी बड़ी प्रगति की उम्मीद नहीं होने से कीमतों पर दबाव पड़ सकता है।
चीन और अमेरिका के बीच वॉशिंगटन में व्यापार वार्ता 10 और 11 अक्टूबर को होने वाली है, लेकिन चीन का प्रतिनिधि मंडल पहले के कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार के बजाय गुरुवार को ही वॉशिंगटन से लौटने पर विचार कर रहा है।
जिंक की कीमतों के 180 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 184 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। लेड की कीमतों के सीमित रहने की संभावना है और कीमतों के 153 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 157 रुपये के स्तर पर रुकावट रहने की संभावना है। निकल की कीमतों के 1,210 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 1,270 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। एल्युमीनियम की कीमतों के 136 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 133 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!