शेयर मंथन में खोजें

नेचुरल गैस में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के एक बड़े दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 2,980 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 2,860 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

संयुक्ता राज्य अमेरिका और यूरोप में कोविड -19 के संक्रमण में उछाल के कारण कच्चे तेल की माँग को लेकर जोखिम के साथ अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी के कारण आज तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के आँकड़ों के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल और गैसोलीन के भंडार में पिछले हफ्ते बढ़ोतरी दर्ज की गयी, कच्चे तेल का भंडार 4.6 मिलियन बैरल बढ़कर 495.2 मिलियन बैरल हो गया है जबकि अनुमान 1.2 मिलियन बैरल की बढ़ोतरी का था। अमेरिकी ऊर्जा फर्मों और अमेरिकी खाड़ी तट के साथ लगे बंदरगाहों ने इस सीजन में मैक्सिको की खाड़ी में प्रवेश कर रहे 11 वें तूफान जेटा से पहले तैयारी कर रहे है। लीबिया में आने वाले हफ्तों में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन का उत्पादन होने की संभावना है जिससे अन्य ओपेक सदस्यों और सहयोगियों द्वारा उत्पादन को प्रतिबंधित करने के प्रयासों को झटका लग सकता है।
नेचुरल गैस की कीमतों में उठापटक के साथ तेजी रह सकती है और कीमतों में 240 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 255 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। उष्णकटिबंधीय तूफान जेटा मैक्सिको की खाड़ी की ओर बढ़ने से नेचुरल गैस की कीमतें मंगलवार को 1.4% बढ़ गयी। तूफान की गति मैक्सिको की खाड़ी में उत्पादन को लगभग 20% तक बाधित कर सकती है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!