शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना हैं और कीमतों को 4,400 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,310 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

तेल की कीमतों में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में 2% से अधिक की गिरावट हुई है, क्योंकि अमेरिका के दक्षिण में एक बड़े फ्रीज द्वारा बंद की गयी रिफाइनरियों का फिर से संचालन शुरू होने में कुछ समय लगने से कच्चे तेल की माँग बाधित होने से कीमतों पर दबाव पड़ा। अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में ऐतिहासिक फ्रीज के कारण दोनों बेंचमार्क कॉन्टैक्ट्स की कीमतें 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। लेकिन विश्लेषकों का अनुमान है कि अत्यधिक ठंड के कारण अमेरिकी उत्पादन एक तिहाई हिस्से में बंद हो गयी है। ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार 12 फरवरी को समाप्त में अमेरिकी कच्चे तेल का स्टॉक 7.3 मिलियन बैरल घटकर लगभग 461.8 मिलियन बैरल रह गया है।

नेचुरल गैस की कीमतों में तेज उठापटक होने की संभावना है और कीमतों को 228 रुपये के स्तर पर बाधा और 221 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख