शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं और कीमतों को 4,770 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 4,680 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

तेल की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट हुई है, लेकिन चीन की ओर से बेहतर तेल माँग की संभावना और संयुक्त राज्य अमेरिका में मजबूत आर्थिक सुधारों के कारण 6% से अधिक की साप्ताहिक बढ़त की ओर अग्रसर है। दुनिया भर में मजबूत आर्थिक सुधार और ओपेक और उसके सहयोगियों द्वारा एक साथ आपूर्ति में कमी के कारण तेल की कीमतों को मदद मिल रही है। फिलहाल, अमेरिकी खुदरा बिक्री में एक मजबूत उछाल, बेरोजगारी के दावों में गिरावट और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में सड़क पर अधिक कारों की वापसी के संकेत ने बाजार को प्रभावित किया। अमेरिकी अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने से पहले ही देश भर के विभिन्न राज्यों में यातायात का स्तर बढ़ गया है। भारत और चीन में उच्च स्तर की भीड़ भी देखी जा रही हैं। पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (ओपेक), जो रूस सहित अन्य उत्पादकों के साथ मिलकर आपूर्ति में कटौती कर रहे है, इस सप्ताह इस साल के लिए वैश्विक स्तर पर तेल माँग के पूर्वानुमान बढ़ा दिया है। ओपेक को उम्मीद है कि पिछले महीने के पूर्वानुमान से 70,000 बैरल प्रति दिन बढ़ने की उम्मीद है और वैश्विक माँग 2021 में 5.95 मिलियन बैरल प्रति दिन बढ़ने की संभावना है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 197 रुपये के स्तर पर सहारा और 203 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख