शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में बाधा, बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 715 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 706 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के तीन सप्ताह के निचले स्तर पर पहुँच जाने के कारण आज लंदन और शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

जिंक की कीमतें 226 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 231 रुपये, लेड की कीमतें 164 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 168 रुपये, निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतें 1,244 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 1,204 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। यूरोपीय बाजार में बैटरी के कच्चे माल की बढ़ती माँग के कारण नोर्निनिकल ने फिनलैंड में अपनी निकल रिफाइनरी में उत्पादन बढ़ाने की योजना बनायी है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 190 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 185 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। चीन द्वारा कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर जोर दिए जाने से एल्युमीनियम की माँग बढ़ने और आपूर्ति कम होने की आशंका से कीमतों को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख