शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 754 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 746 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

चिली से आपूर्ति को लेकर चिंताओं, कम होते भंडार, कमजोर डॉलर और शीर्ष उपभोक्ता चीन की ओर से मजबूत माँग के कारण तांबे की कीमतें सोमवार को 10 साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। चिली में खनन यूनियनों ने विरोध करने की धमकी दी है। इस बीच, पोर्ट कर्मचारियों ने सामान्य हड़ताल का आ“वान किया है।
जिंक की कीमतें 237 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 243 रुपये, लेड की कीमतें 176 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 181 रुपये, निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतें 1,239 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,260 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। इंटरनेशनल निकल स्टडी ग्रुप के आँकड़ों के अनुसार वैश्विक निकल बाजार का अधिशेष फरवरी में 6,200 टन तक बढ़ गया, जो पिछले महीने में 3,500 टन से कम था। बीएएसएफ और फ्रेंच निकल प्रोसेसर एरमेट 2020 के मध्य में परिचालन शुरू करने के लिए इंडोनेशिया में एक निकल और कोबाल्ट-शोधन परिसर के निर्माण पर विचार कर रहे हैं जिससे प्रतिवर्ष 42,000 टन निकल की आपूर्ति होगी।
एल्युमीनियम की कीमतों को 193 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 189 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। इंटरनेशनल एल्युमीनियम इंस्टीटड्ढूट के आँकड़ों के अनुसार विश्व स्तर पर एल्युमीनियम का उत्पादन मार्च में 5.725 मिलियन टन हो गया है जो फरवरी में संशोधित 5.187 मिलियन टन था। पिछले हफ्ते शंघाई में एल्युमीनियम की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल आया क्योंकि चीनी बाजार में मौसमी माँग चरम पर है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!