शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल और एल्युमीनियम की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में नरमी रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 748 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 740 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

प्रमुख उपभोक्ता चीन द्वारा औद्योगिक धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए कार्रवाई करने की आशंका और कुछ बिक्री को बढ़ावा मिलने से कल तांबे की कीमतों में गिरावट हुई है। चीन के राज्य योजनाकारों ने कमोडिटी कीमतों की निगरानी बढ़ाने और हाजिर और वायदा बाजारों की निगरानी को मजबूत करने की अपने वादे को दोहराया है, क्योंकि घरेलू उत्पादक मुद्रास्फीति 12 से अधिक वर्षों में उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। चीनी सूचना प्रदाता शंघाई मेटल एक्सचेंज मार्केट ने कहा है कि चीन के राज्य भंडार प्रशासन ने 2021 के अंत तक चलने वाले कार्यक्रम में तांबे, एल्युमीनियम और जिंक के अपने भंडार को बेचने की योजना बनायी है। एलएमई के पंजीकृत गोदामों में तांबे का स्टॉक 138,300 टन है, जो 12 मई के बाद से 24% अधिक है, जिससे बाजार में आपूर्ति को लेकर चिंता कम हुई है।

जिंक की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित रहने की संभावना है और कीमतें 243 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 240 रुपये, लेड की कीमतें 174 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 171 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। आईएसजेडजी का अनुमान है कि 2021 में विश्व स्तर पर रिफाइंड लेड की मांग की तुलना में आपूर्ति 96,000 टन अधिक हो जायेगी। निकल में भी बिकवाली हो सकती है और कीमतें 1,362 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 1,340 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। निकल की माँग और आपूर्ति में वृद्धि को लेकर जारी अनिश्चितताओं के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।

एल्युमीनियम की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 198 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 195 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। चीन धातु की ऊँची कीमतों को कम करने के लिए अगले महीने अपने सरकारी भंडार से 8,00,000-9,00,000 टन प्राथमिक एल्युमीनियम जारी करना चाहता है। (शेयर मंथन, 15 जून 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख