शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 724 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 717 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से जल्द मौद्रिक नीति को सख्त करने की योजना की पुष्टि के बाद गुरुवार को तांबे की कीमतों में गिरावट हुई। चीन ने उम्मीद जताई कि वह अपनी अर्थव्यवस्था का समर्थन करने के लिए मौद्रिक नीति को अधिक आसान बना सकता है, जिसे बाजार ने दुनिया के शीर्ष धातु उपभोक्ता में कमजोरी के संकेत के रूप में देखा है। एलएमई-पंजीकृत गोदामों में तांबे का कुल स्टॉक 2,12,575 टन हो गया है जो एक वर्ष से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर है। एलएमई में नकद कॉन्टैंक्ट तीन महीने के वायदा कीमतों पर 33 डॉलर प्रति टन की छूट पर है, जो पर्याप्त आपूर्ति की ओर इशारा करता है।
जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतें 238 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 241 रुपये, लेड की कीमतें 178 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 181 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। पारंपरिक लेड-एसिड कार बैटरियों की माँग में उछाल और माल ढुलाई की समस्याओं ने कमी पैदा कर दी है जिससे लेड की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं। निकल में भी खरीदारी हो सकती है और कीमतें 1,372 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,385 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। वाहन निर्माताओं की ओर से बढ़ती माँग से कीमतों को मदद मिल रहा है, क्योंकि हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग से अधिक माँग हुई है।
एल्युमीनियम की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है और कीमतें 195 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 198 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। एल्युमीनियम के निर्यात पर कर लगाने की रूस की योजना ने यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में उपभोक्ताओं के लिए हाजिर बाजार लागत में वृद्धि को बढ़ावा दिया है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख