शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है। लेकिन कुल मिलाकर कीमतों में तेजी का रुझान है। कीमतों को 5,460 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 5,380 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी ईंधन के भंडार में गिरावट और आर्थिक सुधार के कारण माँग में वृद्धि के कारण कल कीमतों में बढ़ोतरी के बाद एशिया में आज सुबह तेल की कीमतों में गिरावट हुई है। अमेरिकी एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन (ईआईए) के अनुसार कच्चे तेल की आपूर्ति में 6.866 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। इस बीच, ईआईए के अनुसार, 4 जुलाई के अमेरिकी अवकाश से पहले सप्ताह में ईंधन की माँग बढ़कर 10 मिलियन बैरल प्रति दिन हो गयी थी। अमेरिकी बेंचमार्क मई 2021 के मध्य से पहली साप्ताहिक गिरावट दर्ज करने की ओर अग्रसर है। आपूर्ति में वृद्धि को लेकर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के बीच चल रहे विवाद और कोविड-19 डेल्टा संस्करण के प्रकोप का असर बाजार में देखा जा रहा है, जबकि पेट्रोलियम निर्यातक देशों और सहयोगियों के संगठन (ओपेक प्लस) को आपूर्ति नीति पर निर्णय लेना बाकी है और कार्टेल अगस्त में उत्पादन स्थिर रख सकता है, लेकिन ओपेक प्लस के सदस्य एकतरफा उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इस बीच, अमेरिका और यूरोप के आर्थिक रूप से पिफर से खुलने के कारण ईंधन की खपत में बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन कोविड-19 वैरिएंट डेल्टा के प्रसार से प्रभावित है।
नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 272 रुपये के स्तर पर सहारा और 278 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। ऊर्जा विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेचुरल गैस के भंडार में उम्मीद से कम बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को नेचुरल गैस की कीमतें अधिक हो गयी हैं। उष्णकटिबंधीय तूफान एल्सा पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है और किसी भी नेचुरल गैस प्रतिष्ठानों को प्रभावित करने की संभावना नहीं है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख