शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में रुकावट, बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में 745 रुपये के अड़चन स्तर के साथ 730 रुपये के सहारा रह सकता है।

शीर्ष उपभोक्ता चीन में माँग के बारे में नये सिरे से चिंता, और डॉलर के मजबूत होने से तांबे की कीमतों में कल गिरावट दर्ज की गयी। चीन का संपत्ति बाजार मई के बाद से तेजी से धीमा हो गया है, बढ़ते तरलता संकट से सेंटीमेंट हिल गया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में कामोआ-काकुला परियोजना तेजी से शुरू हो रही है। इसने तीसरी तिमाही में 41,545 टन तांबे का उत्पादन किया, जिसमें 15 नवंबर तक 77,500 टन से अधिक का उत्पादन हुआ।
जिंक में खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 279 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 273 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। खनन और कमोडिटी व्यापारी ग्लेनकोर कंपनी ने सोमवार को कहा कि इटली के पोर्टोवेस्मे में अपने जिंक सल्फाइड ऑपरेशन को देखभाल और रखरखाव के लिए तब तक रोक कर रखेगा जब तक कि बिजली बाजार की कीमतों में सार्थक बदलाव न हो। लेड की कीमतें 183-187 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,530 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,560 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। निकल अयस्क के भंडार में वृद्धि जारी है। चीन में निकल अयस्क की माँग सामान्य स्तर से कमजोर है क्योंकि कुछ क्षेत्रों में एनपीआई उत्पादन पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

एल्युमीनियम की कीमतों को 215 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 210 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। अक्टूबर में, चीन का एल्यूमिना उत्पादन 10 महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है क्योंकि स्मेल्टर और रिफाइनरों को बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!