शेयर मंथन में खोजें

नेचुरल गैस में तेजी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 5,640-5,760 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

तेल की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आयी, पिछले सत्र में लाभ को उलटते हुये, बढ़ती चर्चा पर संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और भारत माँग के खतरे के बावजूद कीमतों को कम करने के लिए कच्चे तेल के भंडार को जारी करने की चर्चा के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही है जबकि यूरोप में कोविड-19 के मामलों में फिर से बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग द्वारा मंगलवार को सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल का ऋण लेने की घोषणा करने की उम्मीद है, जिसे अन्य देशों के साथ समन्वय किया जायेगा। कच्चे तेल के भंडार को जारी करने को लेकर सहयोग से कीमतों को 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे लाये जाने में सफल हुये हैं। दूसरी ओर विश्लेषकों को कोविड-19 मामलों की चौथी लहर की संभावन से फिर से माँग के कमजोर रहने की संभावना है। यूरोप में सड़क और जेट ईंधन के लिए नवंबर में माँग अक्टूबर के 8.1 मिलियन बैरल प्रति दिन से कम होकर 7.8 मिलियन बैरल प्रति दिन होने की उम्मीद है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 350 रुपये के स्तर पर सहारा और 370 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। (शेयर मंथन, 23 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख