शेयर मंथन में खोजें

नेचुरल गैस में अड़चन, कच्चे तेल की कीमतों में रह सकती तेजी - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों के 5,300-5,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

ओमिक्रॉन कोरोना वायरस वायरस की गंभीरता पर अनिश्चितता के कारण प्रमुख उत्पादकों द्वारा जनवरी में कच्चे तेल की आपूर्ति को बढ़ाने की योजना को रोक दिए जाने की संभावना से आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। इसके पहले सभी की निगाहें अब पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन, रूस और सहयोगियों पर थी, जो ओपेक समूह हर महीने आपूर्ति के 4,00,000 बैरल प्रति दिन बढ़ा रहा है। रॉयटर्स सूत्रों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, भारत और अन्य द्वारा आपातकालीन तेल स्टॉक जारी करने के निर्णय के बावजूद, ओपेक प्लस अपने तेल उत्पादन में वृद्धि को रोकने पर चर्चा नहीं कर रहा है। कारोबारी यह भी देख रहे हैं कि क्या चीन अपने भंडार से तेल छोड़ने की योजना पर अमल करेगा या नहीं।
नेचुरल गैस की कीमतों में दोनों तरफ कारोबार की संभावना है और कीमतों को 355 रुपये के स्तर पर सहारा और 372 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख