शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कीमतों के 7,150-7,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

रूस-यूक्रेन संकट पर ताजा घटनाक्रमों से कीमतों कीमतों को समर्थन मिलने से आज तेल की कीमतों में 2 डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर प्रतिबंधें के साथ प्रहार किया, और ऐसे प्रतिबंध लगाए है जो रूस की मुद्राओं में व्यापार करने की क्षमता को बाधित करते हैं, साथ ही बैंकों और राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों के खिलाफ भी प्रतिबंध लगा दिया है। ओपेक प्लस आपूर्ति में निराशाजनक वृद्धि के कारण ओपेक प्लस अतिरिक्त तेल क्षमता सवालों के घेरे में आ गयी है। रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण के अनुसार, जनवरी में ओपेक के सदस्यों द्वारा उत्पादन सहयोगियों के साथ एक समझौते के तहत नियोजित वृद्धि से कम रहा जबकि बिडेन प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह उच्च कीमतों को काबू में करने के लिए रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने पर विचार कर सकता है, लेकिन इतिहास बताता है कि रणनीतिक तेल भंडार से तेल जारी करने पर तेल की अधिक कीमतों से अस्थायी राहत ही मिलती है। नाइजीरिया के पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी कहा है कि नियोजित तेल उत्पादन का विस्तार करने के लिए ओपेक प्लस की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि ईरान और विश्व शक्तियों के बीच संभावित सौदे से आपूर्ति बढ़ेगी। अमेरिका और ईरान वियना में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता में लगे हुए हैं, जिसमें एक समझौते से ईरानी तेल की बिक्री पर प्रतिबंध हटाने और वैश्विक आपूर्ति में वृद्धि हो सकती है।

नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 350 रुपये के स्तर पर सहारा और 375 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!