शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कीमतों के 7,200-7,550 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

आज शुरुआती कारोबार में तेल वायदा में तेजी दर्ज की है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि तेल की अधिक कीमतों के कारण तेल की माँग में गिरावट की भरपायी रूसी तेल की आपूर्ति बंद होने से भी नहीं होगी। लेकिन बाजार ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की एक रिपोर्ट को अनदेखा कर दिया, जिसमें कहा गया था कि पश्चिमी प्रतिबंधें के कारण प्रति दिन लगभग 3 मिलियन बैरल रूसी तेल उत्पादन बंद हो सकता है और खरीदार रूसी निर्यात को रोक सकते हैं। यह उच्च कीमतों के परिणामस्वरूप संभावित माँग में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की गिरावट से अधिक होगा। अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन के अनुसार, 11 मार्च को समाप्त में अमेरिकी कच्चे तेल का भंडार 4.3 मिलियन बैरल बढ़कर 415.9 मिलियन बैरल हो गया है जो विश्लेषकों की 1.4 मिलियन बैरल की गिरावट की उम्मीदों से अधिक है। इसके पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा बुधवार को ब्याज दरों को एक-चौथाई प्रतिशत तक बढ़ाने के कदम से तेल की कीमतों पर दबाव रहा।
नेचुरल गैस की कीमतों में सीमित दायरे में रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 357 रुपये के स्तर पर सहारा और 370 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख