शेयर मंथन में खोजें

निकल, जिंक में बाधा, एल्युमीनियम की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 810-821 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। कल शंघाई और एलएमई में बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहा क्योंकि अमेरिकी फेड चेयर पॉवेल ने दरों में आक्रामक बढ़ोतरी का सुझाव दिया जबकि जटिल अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीति के साथ-साथ चीन में फिर से बढ़ते कोविड के मामलों के कारण बाजार का सेंटीमेंट और लेनदेन प्रभावित होता रहा। अमेरिकी फेड के अध्यक्ष पॉवेल ने संकेत दिया कि फेड जरूरत पड़ने पर अगली बैठक में ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत अंक की वृद्धि करने के लिए तैयार है। एलएमई ने कहा है कि कुछ सदस्यों के माँग के बावजूद रूसी उत्पादकों से प्राप्त मेटल, जैसे नोरिल्स्क निकल से निकल और तांबा या रुसल से एल्यूमीनियम, पर अपने सिस्टम पर प्रतिबंध लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है।
निकल में उठापटक के साथ कारोबार हो सकता है और कीमतों को 1,980 रुपये पर सहारा और 2,100 रुपये पर बाधा रह सकता है। परिवहन, बीमा, आयात शुल्क और अन्य जैसे लागतों के समायोजन के बाद शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज (एसएचएफई) पर स्तर तक पहुँचने तक निकल की कीमतों में गिरावट की संभावना है।
एल्युमीनियम की कीमतें तेजी के रुझान के कारोबार कर सकती है और 278 रुपये के सहारा और 283 रुपये पर रुकावट रह सकता है। रूस को एल्युमीनियम के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के ऑस्ट्रेलिया के फैसले से रूसी एल्युमीनियम की दिग्गज कंपनी रुसल पर कच्चे माल का दबाव अधिक बढ़ गया है। जर्मन एल्युमीनियम निर्माता टिंमेट आने वाले हफ्तों में ऊर्जा-गहन उत्पादन प्रक्रिया के लिए भारी लागत के बीच एसेन में अपने मुख्य कारखाने में उत्पादन में आधे से अधिक कटौती करेगी।
जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 322 रुपये पर सहारा और 328 रुपये पर बाधा रह सकता है। लेड की कीमतें 180-184 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख