शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का मुनाफा 70.4% घटा, शेयर भाव टूटा

बैंक ऑफ इंडिया का 2014-15 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 70.42% घटा है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसका मुनाफा 585 करोड़ रुपये से घट कर 173 करोड़ रुपये तक गिर गया है।

इसी तिमाही के दौरान बैंक की आमदनी पिछले साल के मुकाबले 9.94% बढ़ कर 11,947 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी वर्ष 2013-14 की दिसंबर तिमाही में यह आँकड़ा 10,866 करोड़ रुपये का था।

खुदरा (रिटेल) बैंकिंग से होने वाली आय में भी बढ़त देखने को मिली है। यह पिछले साल के मुकाबले 7.13बढ़ कर 3,183 करोड़ रुपये हो गयी है। हालाँकि बैंक के कुल डूबे कर्जों में भी तेज बढ़त देखने को मिली है। तीसरी तिमाही के दौरान बैंक का सकल एनपीए 2.81से बढ़ कर 4.07हो गया है। वहीं शुद्ध एनपीए भी 1.75% से बढ़ कर 2.5% हो गया है।

इन नतीजों के बाद बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भाव में तीखी गिरावट आयी है। आज यह शेयर नतीजे आने से पहले थोड़े सपाट रुझान के साथ चल रहा था, मगर नतीजों के तुरंत बाद यह लगभग 245 रुपये के आसपास से टूट कर 230 रुपये के नीचे चला गया। बीएसई में इसका दिन का निचला स्तर 225.10 रुपये रहा और अंत में यह 13.95 रुपये या 5.77% की गिरावट के साथ 227.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख