शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा (Sun Pharma) और रैनबैक्सी (Ranbaxy) का विलय पूरा

सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceuticals Industries) ने एक बयान में जानकारी दी है कि रैनबैक्सी (Ranbaxy) का उसके साथ विलय करने के लिए सभी स्वीकृतियाँ हासिल कर ली गयी हैं।

इसके मुताबिक दोनों कंपनियों के विलय की प्रक्रिया अब पूरी हो गयी है। रैनबैक्सी का सन फार्मा में विलय 1 अप्रैल 2014 से प्रभावी है। दोनों कंपनियों के लिए उच्च न्यायालयों और आरओसी से स्वीकृति मिल गयी है। 

सन फार्मा ने आज ही एक अलग बयान में बताया था कि रैनबैक्सी के विदेशी निवेशों को उसे हस्तांतरित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल गयी है। मंगलवार के कारोबार में सन फार्मा के शेयर में 1.55% की मजबूती आयी। बीएसई में यह 15.85 रुपये की बढ़त के साथ 1039.85 रुपये पर बंद हुआ। रैनबैक्सी भी 14.95 रुपये या 1.86% की तेजी दर्ज करते हुए 819.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2015)

Comments 

ajay kumar
0 # ajay kumar 2019-09-20 23:59
Hame jobs jarut hay
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख