शेयर मंथन में खोजें

क्या अभी सोने में निवेश करना सही है?

सोने की कीमतों में तेजी के बाद अब निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या मौजूदा स्तर पर गोल्ड में निवेश करना चाहिए या कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि सोने को लेकर अपना नजरिया साझा किया। उनके मुताबिक, सोने में अभी एक और गिरावट की संभावना बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों को मौजूदा स्तर पर एकमुश्त बड़ी रकम लगाने से बचना चाहिए और निवेश के लिए चरणबद्ध रणनीति अपनानी चाहिए।

सोने में तेजी का एक बड़ा दौर देखने को मिल चुका है और अब इसमें करेक्शन की संभावना बनी हुई है। उनका मानना है कि सोने का मौजूदा डाउनट्रेंड अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और इसमें गिरावट का एक आखिरी चरण बाकी हो सकता है। हालांकि, यह गिरावट कितनी गहरी होगी और इसमें कितना समय लगेगा, इसका अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल है। उनके तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, सोने की कीमत 3,600 डॉलर के आसपास पहुंचने पर निवेश के अवसर पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने 3,500 डॉलर तक के स्तर का भी जिक्र किया, लेकिन इसे अपेक्षाकृत अधिक गिरावट वाला अनुमान बताया। ये स्तर विशेषज्ञ के तकनीकी आकलन पर आधारित हैं, न कि निश्चित कीमत के पूर्वानुमान पर।

सोने में निवेश के विकल्पों पर बात करते हुए विशेषज्ञ ने गोल्ड ETF के जरिए निवेश करने या नियमित SIP की रणनीति अपनाने को बेहतर विकल्प बताया। उनके मुताबिक, अगर सोने की कीमतों में समय के साथ बहुत ज्यादा गिरावट नहीं भी आती और कीमतें कुछ समय तक एक सीमित दायरे में रहती हैं, तब भी नियमित निवेश की रणनीति उपयोगी हो सकती है। निवेशकों को एकमुश्त रकम लगाने के बजाय हर महीने एक निश्चित राशि निवेश करने पर विचार करना चाहिए। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान अलग-अलग कीमतों पर निवेश करने का अवसर मिलता है।

निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में एसेट एलोकेशन के तहत सोने और चांदी के लिए सामान्य तौर पर लगभग 7-10% का हिस्सा रखने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, इस आवंटन का सही अनुपात व्यक्ति की जोखिम उठाने की क्षमता, निवेश अवधि और वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सोने में अतिरिक्त निवेश बढ़ाने का फैसला दूसरे एसेट क्लास में जोखिम और बाजार की स्थिति को ध्यान में रखकर करना चाहिए। उनके मौजूदा नजरिए के मुताबिक, भारतीय इक्विटी बाजार में उनकी प्राथमिकता बनी हुई है और वे फिलहाल इक्विटी में अधिक निवेश रखना पसंद करेंगे।

सोने में निवेश के लिए SIP के अलावा कीमतों में गिरावट आने पर धीरे-धीरे निवेश बढ़ाने की रणनीति का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, निवेशक हर 5% की गिरावट पर अतिरिक्त खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि, ऐसा करने से पहले अपनी निवेश क्षमता और जोखिम को ध्यान में रखना जरूरी है। 


(शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!