शेयर मंथन में खोजें

एफसीआई विवाद के बाद बैंक शेयरों में गिरावट

एफसीआई और पंजाब सरकार के विवाद के बीच बैंक क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

एफसीआई विवाद के बाद पंजाब के लोन को एनपीए घोषित किया जा सकता है। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को अनाज की खरीद के लिए पंजाब सरकार को लोन वर्गीकृत करने के लिए कहा है। पंजाब सरकार किसानों से अनाज की खरीद के लिए बैंक से लोन लेती है। जो फिर फूड कॉपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) द्वारा वापस किया जाता है। पंजाब सरकार के इस दावे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और इसी के कारण पंजाब एफसीआई के साथ 26,000 करोड़ से अधिक का बकाया है। पंजाब राबी फसल की खरीद के लिए नया लोन चाहता है। जिसके कारण शुरुआती कारोबार में बैंक सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। बीएसई में एसबीआई में 2.32%, पंजाब नेशनल बैंक में 2.90%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.94%, पंजाब ऐंड सिंध बैंक में 0.71%, एचडीएफसी बैंक में 0.13% और आईडीबीआई बैंक में 1.57% की गिरावट देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख