शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स (Sensex) 115 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 7850 के पार

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 25626.75 अंक की तुलना में आज 206.41 अंक चढ़ कर 25833.16 पर खुला।

शुरुआती कारोबार करीब एक घंटे बाद 10.29 बजे सेंसेक्स 115.03 अंक (0.45%) की बढ़त के साथ 25,741.78 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 34.90 अंक (1.57%) की मजबूती के साथ 7,885.35 पर चल रहा है।
शुरुआती कारोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.79% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.74% की तेजी दिखा रहा है। वहीं निफ्टी मिड 100 0.66% और निफ्टी स्मॉल 100 0.37% ऊपर चल रहा है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में अच्छे तिमाही नतीजों के बाद इन्फोसिस में 6.39%, ल्युपिन में 1.77%, सिप्ला में 1.54%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.01%, भारती एयरटेल में 0.77% और एशियन पेंट्स में 2.17% की बढ़त है। वहीं ओएनजीसी में 2.49%, एसबीआई में 2.01%, टीसीएस में 1.96%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.70%, गेल में 0.88% और डॉ.रेड्डीज में 0.81% की गिरावट है । निफ्टी 50 के 28 शेयर हरे निशान पर चल रहे है और 21 शेयर लाल निशान पर है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख