शेयर मंथन में खोजें

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, निफ्टी (Nifty) 7900 के ऊपर, सेसेंक्स (Sensex) 189 अंक चढ़ा

पिछले हफ्ते की तेजी को जारी रखते हुए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और कच्चे तेल के भाव में गिरावट के बाद भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। इन्फोसिस के उम्मीद से बेहतर आये चौथी तिमाही के नतीजों से बाजार को सहारा मिला। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में इन्फोसिस के राजस्व में 9.1% की वृद्धि हुयी है। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा की गयी अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी और सकारात्मक आये व्यापक आर्थिक आँकड़ों ने भी बाजार में तेजी को गति दी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 189.61 अंक (0.74%) की बढ़त के साथ 25,816.36 पर बंद हुआ। इसका दिन का ऊपरी स्तर 25,870.03 का रहा, जबकि नीचे की ओर यह 25,634.12 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 64.25 अंक (0.82%) की तेजी के साथ 7,914.70 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,920.60 तक ऊपर चढ़ा। दूसरी ओर इसका दिन का निचला स्तर 7,842.75 रहा। निफ्टी आज 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है। आईटी, रियल्टी, मेटल, मीडिया, फार्मा, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्युरेबल्स शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। हालाँकि बैंकिंग और ऑटो शेयरों की चाल सुस्त नजर आई है। इंडिया वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 5.69% की मामूली बढ़त के साथ 16.9475 पर बंद हुआ।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 1.26% और बीएसई स्मॉल कैप 1.11% बढ़ कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिड 100 में 1.09% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.22% की मजबूती आयी।
आज के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस में 5.70%, सिप्ला में 2.42%, भारती एयरटेल में 1.92%, ल्यूपिन में 1.88%, एनटीपीसी में 1.68% और आईटीसी में 1.33% की मजबूती आयी। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प में 2.74%, एसबीआई में 2.56%, गेल में 2.47%, ओेएनजीसी में 2.46%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.76% और बजाज ऑटो 1.57% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 21 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख