शेयर मंथन में खोजें

मजबूती के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 18,000 के पार

सोमवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस ने 21 जुलाई 2015 के बाद पहली बार 18,000 का आंकड़ा पार किया और यह 9 महीनों के उच्च स्तर पर पहुँच गया है। हाल के दिनों तेल के दामों में मजबूती और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कम वृद्धि करने के फैसले का सकारात्मक असर पिछले महीने से अमेरिकी बाजार पर पड़ा है। 2016 में अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक 2% की बढ़त बनाये हुए हैं।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 106.07 अंक (0.60%) की बढ़त के साथ 18,004.16 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 21.8 अंक (0.44%) की बढ़त दिखी और यह 4,960.02 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में भी 13.61 अंक (0.65%) की मजबूती आयी और यह 2,094.34 पर बंद हुआ।
हालांकि वैश्विक स्तर पर तेल के उत्पादन को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति के बीच कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.46% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 39.78 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस बीच कल यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख