शेयर मंथन में खोजें

मिलाजुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 49.44 अंक चढ़ा

कल मंगलवार को अमेरिकी बाजार में ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में बढ़त औऱ जॉनसन ऐंड जॉनसन के मजबूत तिमाही नतीजों से एसऐंडपी 500 रिकॉर्ड शिखर के और करीब पहुँच गया।

इसके अलावा कल कुवैत में तेल उत्पादन कर्मियों की हड़ताल से कुवैत के तेल उत्पादन में कमी आयी, जिसका सकारात्मक असर अमेरिकी बाजार में तेल के दामों पर पड़ा।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 49.44 अंक (0.27%) की बढ़त के साथ 18,053.60 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 19.69 अंक (0.40%) की गिरावट दिखी और यह 4,940.33 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) बढ़त के साथ बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) में 6.46 अंक (0.31%) की बढ़त आयी और यह 2,100.80 पर बंद हुआ।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.16% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 41.08 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपियन बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख