शेयर मंथन में खोजें

चीन का मजबूत विकल्‍प बन रहा भारत

राजेश अग्रवाल

रिसर्च प्रमुख, एयूएम कैपिटल मार्केट

भारत का परिदृश्य आज जितना उज्ज्वल है, उतना पहले कभी नहीं था। आरबीआई के निरंतर प्रयासों के कारण महँगाई में गिरावट के उल्लेखनीय संकेत मिले हैं। भारत चीन के एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है। यह एक ऐसा कारक है जो विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और निर्यात को काफी बढ़ायेगा। न सिर्फ घरेलू, बल्कि विदेशी बड़ी कंपनियों ने भी भारत में बड़े निवेश की घोषणाएँ की हैं।

कम महँगाई, दरों में वृद्धि रुकने और भारी बजटीय आवंटन के साथ चीजें बेहतर दिख रही हैं। बाजार में अस्थिरता के झोंके आ सकते हैं, जिनमें थोड़ी मुनाफावसूली हो सकती है। लेकिन निवेशक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं, क्योंकि बाजार की संरचना सकारात्मक है। पर केवल स्वच्छ प्रबंधन और अच्छी गुणवत्ता वाली कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए, जहाँ आय में वृद्धि की संभावना मजबूत दिख रही हो।

अगले छह महीने में सेंसेक्स 65,700 के स्‍तर के करीब पहुँच सकता है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी के 19,500 के आस-पास रहने का अनुमान है। साल भर में सेंसेक्स का लक्ष्य 66,700 और निफ्टी का लक्ष्य 19,800 का है। निफ्टी का ईपीएस अनुमान चालू वित्त-वर्ष में 954 रुपये और 2024-25 में 1115 रुपये है। वित्त-वर्ष 2023-24 में देश की जीडीपी 6.22% और वित्त-वर्ष 2025 में 6.4% रह सकती है। भारतीय बाजारों के लिए कच्‍चे तेल का भाव कम होना, अनुकूल आर्थिक आँकड़े, चालू खाता घाटा और वित्‍तीय घाटा कम होना, मजबूत विदेशी निवेश आना, अनुमान से कम महँगाई और ब्‍याज दरों में स्थिरता सकारात्‍मक संकेत होंगे।

(शेयर मंथन, 10 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख