शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी के शेयर में 40 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना सही कदम होगा: शोमेश कुमार की सलाह

अरुण सक्सेना – एनएचपीसी (NHPC) के 500 शेयर 44 रुपये के खरीद भाव पर हैं। क्या शॉर्ट टर्म में 60 रुपये तक जायेगाॽ इसका स्टॉपलॉस क्या होना चाहियेॽ सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : एनएचपीसी के शेयर में 40 रुपये का स्तर जब तक बना रहता है, तब तक इसके भाव 60 रुपये होने की उम्मीद बनी रहेगी। उसके नीचे बंद होने पर आपका जो मनचाहा स्तर है वो मिलना मुश्किल हो जायेगा। आपको 40 रुपये का स्तर ध्यान में रखना है। इसके नीचे जाने पर यह 200 डीएमए तक जायेगा, जो अभी मुझे 34-35 रुपये के आसपास दिख रहा है। इसलिये मेरे हिसाब से 40 रुपये के नीचे आपको स्टॉपलॉस रखना चाहिये। शेयर में अभी के हालात इसमें 50 डीएमए परखने के बाद 100 डीएमए की ओर जाने का संकेत कर रहे हैं। इसलिये 40 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रणनीति होगी।

#stockmarkets #sharemarket #nhpcshare #nhpcsharelatestnews #nhpcshareprice #nhpcshareanalysis #nhpc #niveshmanthan #nifty #equity #indianstockmarket #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख