शेयर मंथन में खोजें

यह शेयर अभी एक दायरे में घूम रहा है, इसका ट्रेंड बताना मुश्किल है : शोमेश कुमार की सलाह

नंदलाल माहिया - बालाजी अमाइन्स (Balaji Amines) के 20 शेयर 3125 रुपये के खरीद भाव पर हैं। तीन या चार साल की अवधि के लिये नजरिया क्या है? निवेश में बने रहें, निकल जाएँ या और जोड़ें, सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस शेयर में अभी मौजूदा स्तर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इसके भाव एक दायरे में घूम रहे हैं, जब तक इससे बाहर ऊपर या नीचे की तरफ नहीं जाता है तब तक कुछ नहीं कह सकते हैं। आपने ठीक स्तर पर इसे खरीदा है। अगर इसका भाव 3300 रुपये की तरफ जाता है तो इसमें से एक बार निकल सकते हैं। इस शेयर में 3250 रुपये से 3300 रुपये के बीच दिक्कत है। इस दायरे में एक बार आप प्रॉफिट बुक कर सकते हैं। एक बार यह 3300 रुपये के ऊपर बंद होने लगता है तो हो सकता है यह 3800 रुपये तक जा सकता है। इस स्थिति में पोजीशन ले सकते हैं और 2900 रुपये के आसपास इसमें स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

#balajiaminessharelatestnews #balajiaminesshare #balajiaminesshareanalysis #balajiaminessharenews #balajiaminesstockanalysis #balajiaminessharepricetarget #whybalajiaminessharefalling #balajiaminessharetoday #balajiaminesshareresults #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 28 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख