शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी का ढाँचा नये शिखर के लिये बिलकुल तैयार है : शोमेश कुमार की सलाह

अक्षय कुमार सामंत्रा: क्या निफ्टी (Nifty) में बुल रन शुरू हो गया है ? सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : मेरे हिसाब से निफ्टी में बुल रन शुरू हो चुका है। इसका ढाँचा इस बात का सबूत है। अगर भू-राजनीतिक समस्या नहीं आती है तो ये ढाँचा सर्वोच्च स्तर छू सकता है। ये कब होगा, ये नहीं कहा जा सकता है। मेरी नजर से देखिये तो बाजार बुल रन में चल रहा है। इसमें छोटी अवधि में सुधार आ सकता है और इसके बाद बाजार फिर ऊपर की चाल पकड़ेगा। इस स्थिति में आपको स्टॉक आधारित खरीदारी करनी चाहिये। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर खरीदें, साथ ही 10 से 20% का कैश आपके हाथ में होना चाहिये। ऐसा करना इसलिये जरूरी है कि जब बाजार में सुधार आये तो आप अच्छे स्तरों पर बढ़िया शेयर खरीद सकें।

#niftyprediction #niftypredictionfortomorrow #niftypredictionfortoday #niftypredictionlive #niftypredictionformonday #niftypredictionchannel #niftypredictionfortomorrow #niftyprediction #niftypredictionfor1december #niftypredictionfor1december2022 #shomesh kumar

(शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख