शेयर मंथन में खोजें

अगर बैंक के हालात अच्छे रहे तो पीएनबी में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं : शोमेश कुमार की सलाह

राहुल कुमार, दिल्ली: पंजाब नेश्नल बैंक (Punjab National Bank) में निवेश को लेकर सुझाव दें। नजरिया लंबी अवधि का है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार: पंजाब नेश्नल बैंक के शेयरों में केनरा बैंक या बैंक ऑफ बड़ौदा जैसी खरीद नहीं है। इसमें उम्मीद से जुड़ी खरीद है कि आगे हालात संभल जाएँगे। जब तक इस शेयर के भाव 47 रुपये के नीचे बंद नहीं होते हैं, तब तक खरीद सकते हैं। इसके नीचे गया तो इसके भाव 40-42 रुपये तक जाएँगे। इसमें उछाल आने के लिये हर तिमाही अच्छे नतीजों का बहुत बड़ा हाथ होगा। बैंक के अंदर कामकाज को लेकर जिस तरह की कोशिश नजर आ रही है, वो अगर बरकरार रहती है तो स्टॉक के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

#pnbsharelatestnewstoday #pnbsharelatestnews #punjabnationalbanksharelatestnews #pnbsharenews #pnbsharenewstodayhindi #pnbshareprice #pnbshareanalysis #pnbsharepricetarget #pnbbankshare #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख