शेयर मंथन में खोजें

Hinduja Global Solutions share news : इस स्टॉक में चिंता की कोई बात नहीं दिखती

गौरव सलूजा: मेरे पास हिंदुजा ग्लोबल सोल्यूशंस (Hinduja Global Solutions) के 150 शेयर हैं। रखें या निकल जाएँ ? नजरिया लंबी अवधि का है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : एचजीएस के स्टॉक में चिंताजनक बात नहीं लग रही है। ये स्टॉक 200 डीएमए का सपोर्ट लेकर वापस आ चुका है, जो एक अच्छी बात है। अभी ये 1300 के आसपास चल रहा है। अगर इसमें गिरावट आती है तो भी मुझे लगता है कि ये 10% से ज्यादा नहीं होगी। इसमें परेशानी तब होगी जब यह 1200 के नीचे बंद हो। ये स्टॉक अगर 1350 रुपये के ऊपर बंद होगा तो इसमें 50 से 75 रुपये की तेजी और आयेगी।

#hindujaglobalsolutionssharelatestnews #hindujaglobalsolutionsshare #hindujaglobalshare #hindujaglobalsolutionssharenews #hindujaglobalsolutions #hindujaglobalsolutionsstockanalysis #hindujaglobalsharecrash #whyhindujaglobalsharecrash #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख