शेयर मंथन में खोजें

Zydus Lifesciences Share : इस Stock में अहम स्तरों का ध्यान रखें

रूबी, जयपुर: मैंने जाइडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) (कैडिला हेल्थकेयर) 415 रुपये के खरीद भाव लिए हैं, ट्रेडिंग का नजरिया है। क्या लक्ष्य रखा जाये? उचित सलाह दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : इस स्टॉक में 410 रुपये के नीचे बंद होने के बाद और कमजोरी आने की आशंका बढ़ेगी। इसलिये बेहतर होगा कि 400 रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे के बंद भाव के आधार पर स्टॉप लॉस लगा सकते हैं। दूसरी तरफ, 426 रुपये के ऊपर बंद होता है तो इसमें और मजबूती आने की उम्मीद बनेगी। इसके बाद यह 450 रुपये की तरफ भी जा सकता है। इसके नतीजों पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि तभी इसमें आगे की चाल के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

#zyduslifesciencesshare #zyduslifesciencessharelatestnews #zyduslifesharelatestnews #zyduslifesharenews #zyduslifesciencesshareanalysis #zyduslifesciencesshareprice #zyduslifesharenewstoday #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख