शेयर मंथन में खोजें

Steel Authority of India पर जानें क्या है Expert शोमेश कुमार की सलाह

 दीपक, दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India) 150 शेयर मैंने 96 रुपये पर खरीदे थे। इसमें अभी क्या करना चाहिये?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : सेल का स्टॉक 80 रुपये के स्तर के नीचे बंद नहीं होना चाहिये। जब तक यह स्तर नहीं टूटता है, आपका भाव मिल जाना चाहिये। इसमें जिस चाल की उम्मीद बनती दिख रही है वह चीन के दोबारा खुलने के आधार पर है। मेटल सेक्टर पर चीन से कारोबार को धक्का मिलने की आस बंधती दिख रही है। लेकिन इसके साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिये कि इसमें लंबी चाल तभी आयेगी, जब कंपनी के नतीजे अच्छे आयेंगे। इसके लिये आपको देखना होगा कि नतीजे किस तरह के आते हैं।

#sailsharelatestnewstoday #sailsharenewstoday #sailsharenews #sailshare #sailshareanalysis #sailsharetarget #sailsharefundamentals #sailstocknews #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 04 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख