शेयर मंथन में खोजें

US Market Update: अमेरिकी बाजारों का हाल, भारतीय Share Bazaar पर कितना असर - शोमेश कुमार

अभी अमेरिकी बाजार से संकेत बहुत साफ नहीं हैं। कुछ ही दिनों में कंपनियों के तिमाही नतीजे आने लगेंगे। इसके बाद ही असल तस्वीर समझ में आ पायेगी। जब तक नैस्डैक 10,000 के ऊपर डटकर खड़ा हुआ है, तब तक चिंता की कोई बात नहीं है।

लेकिन अमेरिकी कंपनियों के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आते हैं तो नैस्डैक का यह अहम स्तर टूटना तय है। उस स्थिति में बाजार पर भालुओं का कब्जा हो सकता है और इसका असर भारतीय कंपनियों पर भी आयेगा। अमेरिकी बाजार के बारे में और जानकारी के लिये देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।

#niftyprediction #niftylatestnews #niftybankniftytomorrow #sharemarketnewstoday #sharebaazarnewstodayhindi #sensextoday #niftytoday #bankniftychart #bankniftyoptionchain #bankniftyfuture #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 05 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख